राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा जिला प्रवास के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मारको के निर्देशन पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था हेतु टेलिफोनिक नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया गया है। अंबिकापुर सीएमएचओ कार्यालय में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया जो दौरे की पूरी अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा।