गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा होते ही सहार प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भोजपुरी लोकगीतों के सुविख्यात गायक और लोकसंस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर भरत सिंह भारती को पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने की खबर मिलते ही उनके गांव ननउर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बन गया।सम्मान की सूचना मिलते ही भर