झांसी: शादी करने जा रहा युवक, बदमाशों ने ट्रेन से फेंका, मोबाइल छीनकर भागे, भाई को भी धमकाया, 2 दिन बाद झांसी में मिली लाश
Jhansi, Jhansi | Dec 6, 2024 झांसी में बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल छीनकर उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। युवक के साथ सफर कर रहे नाबालिग मौसेरे भाई ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, तो उसे भी धमकाया। डर के मारे उसने किसी से जिक्र नहीं किया। घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। तब वे तलाश करते हुए 2 दिन बाद शुक्रवार समय करीब सुबह 11 बजे झांसी पहुंचे। यहां उन्हें मॉर्च्यूरी के अंदर युवक की लाश मिली