झांसी: MBBS स्टूडेंट्स की सड़क हादसे में मौत, हॉस्टल से दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहे थे, पैरा मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रैक्टर
Jhansi, Jhansi | Dec 6, 2024 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 5 दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहा था। तब तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया था। परिजन आज उसे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर करीब 500 मीटर दूर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था।