जलालाबाद: गांव डहर में नव विवाहिता की म्रत्यु पर मृतका के पिता ने दहेज हत्या की तीन लोगों पर दर्ज कराई, पति को भेजो जेल
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद बीते बुधबार को थाना क्षेत्र के गांव डहर मे नव विवाहिता सुखदेवी पत्नी अमित कुमार कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में म्रत्यु हो गई। थी मृतका के पिता बेद राम निबासी थाना मिर्जापुर के ग्राम गोकुलपुर ने मृतका के पति अमित कुशवाहा, देबर ब ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया है.