जौनपुर: खानापट्टी क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का आतंक, किसानों की फसलें हो रही हैं बर्बाद
खानापट्टी क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का आतंक किसानों के लिए समस्या बन गया है। खेतों में खीरा ककड़ी तरबूज खरबूज पालक और लौकी की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही आवारा गायों और सांडों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को चर जाते हैं और रौंदकर नष्ट कर देते हैं