मुंगेर: ऋषि कुंड में गर्म जल से स्नान कर सैलानियों ने लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद, नव वर्ष पर उमड़ी भारी भीड़, पुलिस तैनात
Munger, Munger | Jan 1, 2026 मुंगेर: ऋषि कुंड में गर्म जल स्नान कर सैलानियों ने लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद, नव वर्ष पर उमड़ी भारी भीड़ नव वर्ष के अवसर पर मुंगेर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषि कुंड में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ऋषि कुंड पहुंचे, जहां उन्होंने गर्म जल के कुंड में स्नान कर प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया।