बदायूं: बदायूं के हजरतगंज गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर पलटा कैंटर, व्यक्ति की हुई मौत, कैंटर चालक भी घायल
Budaun, Budaun | Apr 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बदायूं - दिल्ली राजमार्ग पर हजरतगंज गांव के पास सहसवान की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार कैंटर पलट गया, जिसमें कैंटर के नीचे दबकर हजरतगंज गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सतीश पुत्र चंद्रपाल की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं 40 वर्षीय कैंटर चालक रामनरेश पुत्र छोटे लाल निवासी जहांगीराबाद बुलंदशहर घायल हो गया। हादसे के बाद अफरा- तफरी मच गई ।