कटनी नगर: ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, पुलिस ने घायलों को डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया
माधव नगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के जरवाही और छैघरा रोड ओर आज बुधवार दोपहर 3:00 बजे एक ट्रक ने बाइक स्वरों को टक्कर मार दी इस घटना में मानपुर उमरिया जिला निवासी दो युवक घायल हुए हैं सूचना पर पुलिस के डायल 112 वाहन ने घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज जारी है।