कलान: परशुरामपुरी जलालाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल ने दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया
शाहजहांपुर जनपद के नगर परशुरामपुरी में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को बतौर वक्ता अर्पित भामाशाह एडवोकेट ने संबोधित किया और इस पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने कहा कि अपने धर्म की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए और उसकी तैयारी हर समय रखनी चाहिए।