सिमरी बख्तियारपुर: बनमा ईटहरी बीआरसी केंद्र मध्य विद्यालय ईटहरी में शिक्षकों की बैठक आयोजित
बनमा ईटहरी प्रखंड के बीआरसी केंद्र मध्य विद्यालय ईटहरी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सविता कुमारी की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें संकुल स्तरीय प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। उपस्थित प्रधानाध्यापकों को बताया कि नियमित विद्यालय संचालन में उत्पन्न समस्या या परेशानी हो तो अविलंब बीआरसी को सूचित करें। ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।