सलखुआ थाना इलाके में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। मृतका के परिजन ने सुसराल वालों पर फांसी लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सलखुआ थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतका की पहचान सलकुवा थाना अंतर्गत उटेशरा निवासी मोहन भगत की 22 साल की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है।