मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने पूर्व कांड के एक वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एकपड़हा के जनार्दन सिंह के पुत्र तेजू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।