गाज़ीपुर: पुलिस लाइन में क्रिकेट का रोमांच, यूपीसीए के इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 ट्रायल मैच का शुभारंभ एसपी ने किया
गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 ट्रायल मैच का आज पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने शुभारंभ किया। इस दौरान गाजीपुर और बलिया की टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस ट्रायल श्रृंखला का उद्देश्य मंडल स्तर की टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है।