हिलसा: कमता लोहंडा के पास अनियंत्रित होकर मारुति सुजुकी पेड़ टकराई, एक व्यक्ति को हुई मौत
Hilsa, Nalanda | Jul 8, 2024 हिलसा दनियावां पथ के कमता लोहंडा के पास अनियंत्रित होकर मारुति सुजुकी पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए 112 पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सक ने उदय भूषण प्रसाद को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि पप्पू को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया।