हिलसा: पोसंडा गांव में विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति झुलसा, 12 जुलाई को है बेटा की शादी
Hilsa, Nalanda | Jul 7, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के पोसंडा गांव में रविवार को विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति झुलस गया, आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक के देखरेख में इलाज चल रहा है। जख्मी की पहचान पोसंडा गांव निवासी मदन पासवान के 40 वर्षीय पुत्र रामचंद्र पासवान के रूप में किया गया है।