हिलसा: हिलसा थाना में चौकीदारों को कराया गया चौकीदारी परेड, थाना अध्यक्ष ने दिए कई दिशा निर्देश
Hilsa, Nalanda | Jul 7, 2024 रविवार को हिलसा थाना के थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार चौकीदारी परेड में चौकीदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देने का काम किया है। शराबबंदी को सफल बनाने के लिए भी कहा गया। बाहर से कोई व्यक्ति गांव में आकर रहा इसकी जानकारी रखने के लिए कहा गया। गांव में तनाव की स्थिति रहने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।