राऊ: राजेंद्र नगर में सवारी को लेकर ऑटो चालकों के बीच हुआ विवाद, प्रकरण दर्ज
Rau, Indore | Jan 4, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में सवारी के लिए ऑटो चालकों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक ऑटो चालक ने 400 किराया बताया था, फरियादी ने डेढ़ सौ बता दिया तो सवारी उसके पास आ गई। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें फरियादी राहुल सोनगरा की शिकायत पर आरोपी विनोद और उसके भाई ओंकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस जांच में जुटी है।