श्योपुर: नेशनल हाइवे निर्माण में गुणवत्ता को लेकर दिखा एक्शन, RES, पीडब्ल्यूडी एवं एनएच अधिकारियों ने सड़क के नमूने लिए
श्योपुर। शहर में बन रहे नेशनल हाइवे 552 के निर्माण में लापरवाही और घटिया निर्माण की शिकायत पर नेशनल हाईवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई, गुरूवार को दोपहर 12 बजे नेशनल हाइवे, पीडब्ल्यूडी, एमआरडीसी सहित आरईएस के अधिकारियों ने सीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच करते हुए सेंपलिंग की कार्रवाई की है