गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर में लगातार रिमझिम बारिश के कारण अधिकांश हिस्सों में जलभराव, कई वार्डों की सड़कें पानी और कीचड़ से लबालब
पिछले दो दिनों से हो रही लगातार रिमझिम बारिश के कारण गुण्डरदेही नगर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई वार्डों की सड़कें पानी और कीचड़ से लबालब हो गई हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।जलभराव के कारण कई रास्ते दलदल में तब्दील हो गए हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। कीचड़ में वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष ऐसी स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया है।