पन्ना: बारिश की बौछारें, विस्थापितों की ललकार: जल-जमीन की जंग में 'चिता' पर बैठे आदिवासी पानी में उतरे सत्याग्रही!
Panna, Panna | Jul 9, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों का 'चिता आंदोलन' आज छठवें दिन भारी बारिश के बीच और उग्र हो गया। मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन जारी है। वहीं, प्रशासन द्वारा पानी की सप्लाई रोकने के बाद आदिवासियों ने 'जल सत्याग्रह' शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने 'न्याय दो या मार दो' के नारे लगाकर प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी