छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर ओलंपिक-2025 को लेकर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने बताया कि बस्तर की खेल प्रतिभा को नेशनल लेवल पर लाने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिये बस्तर संभाग के सात जिलों से तीन लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। पिछले साल 1 लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था।