आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए घुघरी में खेलों का आज बुधवार की शाम 5 बजे से भव्य आयोजन शुरू हो गया है। राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह समिति, घुघरी के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का लगातार यह पांचवा वर्ष है। क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर ओपन और ग्रामीण वर्ग की पुरुष व