मुगलसराय: मुगलसराय ओवरब्रिज पर भीषण जाम, राहगीर परेशान रहे
मुगलसराय में बुधवार दोपहर करीब 01 बजे ओवरब्रिज पर अचानक भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी। इस वजह से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुल सका। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।