कुक्षी: CHO से ट्रांसफर के नाम पर ₹3.70 लाख की ठगी, कुक्षी बाग में 4 लोग शिकार, बाग पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
Kukshi, Dhar | Dec 22, 2025 स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ चार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ट्रांसफर के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे मनचाही जगह तबादला करवाने का झांसा देकर कुल 3.70 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार सीएचओ में बाग के दो, बड़वानी और कुक्षी ब्लॉक के एक-एक सीएचओ शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।