मुशहरी: अहियापुर थाना की पुलिस ने स्प्रिंट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
अहियापुर थाने की पुलिस ने बखरी चौक के समीप से पचीस लीटर स्प्रिंट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि शराब बनाने के लिए स्पिट ले जाया जा रहा था। इस दिशा में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।