मुशहरी: अय्यपुर थाना क्षेत्र में बाइक में ठोकर मारकर भाग रहा ऑटो चालक किया गया गिरफ्तार
अहियापुर पुलिस ने नशे की हालत में बाइक में ठोकर मारकर भाग रहे आटो चालक को पकड़ लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में पुष्टि हुई है। पूछताछ में उसकी पहचान झपहां डीह के अतिश कुमार के रूप में हुई है। मामले में अहियापुर निवासी बाइक चालक प्रवीण कुमार ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी कराई है