जगदीशपुर: मुहर्रम पर्व को लेकर जगदीशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई
जगदीशपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर आज शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजीत कुमार और एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने संयुक्त तरीके से किया। बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान शांति और विधि व्यवस्था संधारण के मसले पर आपसी चर्चा की गई। साथ ही मुहर्रम पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों, रूट चार्ट, समय तालिका और ताजिया चौक समेत नगर क