पन्ना: पन्ना कूप हादसा: हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को बचाने में जुटे सत्ताधीशों की बढ़ेगी मुश्किलें!
Panna, Panna | Jun 18, 2026 पन्ना के बीहर पुरवा कूप हादसे में 5 मजदूरों की मौत पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है। अजयगढ़ जनपद सीईओ और उपयंत्री के जवाबों से असंतुष्ट कोर्ट ने अब सीधे टीआई अजयगढ़ को तलब किया है, जिसकी सुनवाई आज होगी। कोर्ट की इस सख्ती से जांच में लीपापोती कर रहे जिला प्रशासन और चहेते अफसरों को बचाने में जुटे सत्ताधीशों में हड़कंप मच गया है।