बारां: नारेडा रोड स्थित संत आसाराम आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर हुआ विशाल भंडारा
Baran, Baran | Jul 10, 2025 संत श्री आसाराम आश्रम नारेडा रोड में प्रत्येक वर्ष की भांति गुरूवार को गुरू पूर्णिमा का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बारां शहर एवं जिले के ग्रामों के साधक भाई बहिनों द्वारा पादुका पूजन किया गया। प्रातः 10 बजे से हरि गुंजन, ध्यान एवं भजन-कीर्तन किया गया।