राघोगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने खड़ी तीन महिलाओं को पकड़ा है। 30 जुलाई को थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया, 29 जुलाई को सूचना पर नोहर गांव के यात्री प्रतीक्षालय में अवैध शराब बेचने खड़ी कुंभराज थाना के ग्राम भमावद कंजर का डेरा निवासी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। तीनों से 20-20 लीटर कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।