बिसौली: त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में आयोजित हुआ रजिस्ट्रेशन मेला, छात्र-छात्राओं को मिलेगा आकर्षक प्रोत्साहन
Bisauli, Budaun | Mar 26, 2026 त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में रजिस्ट्रेशन मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों का अभिनंदन किया और रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्येक छात्र को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।