मानपुर: ग्राम चेचरिया से 21 वर्षीय लड़की लापता, परिजनों ने मानपुर पुलिस थाने में दी सूचना, गुमशुदगी दर्ज
ग्राम चेचरिया से एक 21 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि लड़की 25 अक्टूबर से लापता है जिसे उसके परिजनों ने ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन लड़की का कहीं भी पता नहीं चल पाया।मामले की सूचना थाना मानपुर पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी गुमइंसान क्र.73/25 दर्ज कर मामले को जांच मे लिया है और गुमशुदा की पतासाजी के प्रयास किये जा रहे हैं।