भाटापारा: भाटापारा के महावीर धर्मशाला में विराजित श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमानजी का आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक इंद्र साव
भाटापारा के महावीर धर्मशाला में विराजित श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमानजी के पावन दर्शन कर भाटापारा विधायक इंद्र साव ने आशीर्वाद प्राप्त किया। और कहा कि इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुजनों के साथ भंडारे में प्रसाद वितरण कर सेवा का सौभाग्य मिला। भाटापारा विधायक इंद्र साव ने आगे कहा कि हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे ।