गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने छिनैती के आरोप में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी का 1 मंगलसूत्र और 1 लॉकेट बरामद
दिनांक 7 अगस्त को अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के गले का मंगलसूत्र छीन लिया गया था। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त अमित निषाद को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 01 मंगलसूत्र और 01 अदद लॉकेट बरामद किया गया है।उक्त जानकारी गोरखपुर पुलिस मीडिया सेल द्वारा शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्राप्त हुआ है