महसी: तेलियन पुरवा के पास तालाब में फिसला ट्रैक्टर ट्राली, चालक की दबकर हुई मौत, पुलिस ने पूरी की कार्रवाई
खैरीघाट थाना क्षेत्र के तेलियनपुरवा गांव के पास एक ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में फिसल गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक मयंकर यादव (28) निवासी चौकसाहार ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मयंकर यादव अरनवा स्थित अपनी सीमेंट-मौरंग की दुकान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे।