चतरा: बांय गांव के पास सब्जी से भरा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
Chatra, Chatra | Apr 4, 2026 चतरा हजारीबाग मुख्य सड़क के गिद्धौर के बांय गांव के समीप सब्जी लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हालांकि घटना में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुई। शनिवार के दो बजे बताया गया कि पिकअप वाहन सब्जी लेकर हजारीबाग से चतरा की ओर जा रही थीइसी बीच बांय मोड के पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी है।इस घटना में चालक बाल बाल बच निकला।