डीग: 10 साल की दूरियां खत्म, अदालत परिसर में फिर सजी रिश्ते की डोर
Deeg, Bharatpur | May 30, 2026 जिला न्यायालय परिसर शुक्रवार को एक ऐसे भावुक दृश्य का साक्षी बना, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव भुलाकर एक बार फिर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। अदालत परिसर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी।