देवभूमि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “रजत जयंती विशेष सत्र” की तैयारियों का आज विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन, देहरादून में पहुँचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.