जयपुर: ज्योति नगर थाना इलाके में विधानसभा के सामने कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार का हुआ एक्सीडेंट
Jaipur, Jaipur | Apr 7, 2026 ज्योति नगर थाना इलाके में स्थित विधानसभा के सामने सोमवार मंगलवार की देर रात सुबह 3:00 के लगभग कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की हुंडई क्रेटा कार ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ के बीच में जाकर टकरा गई जिससे उनकी गाड़ी का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में बैठे हुए सभी सवार सकुशल बताये जा रहे हैं।