मध्यप्रदेश के बड़वाह के महेश्वर रोड जयमल पुरा स्थित बैग फैक्टरी के पीछे गुरुवार शाम करीब चार बजे 5 एकड़ मे फैली कंटीली झाड़ियों मे भीषण आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के समीप स्थित नया फॉर लेन हाईवे पर करीब 1 किलोमीटर तक धुआं फैल गया। इसके साथ ही आग ने झाड़ियों में स्थित एक खुखे पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया।