दुधि: शक्तिनगर-औड़ी फोरलेन सड़क जर्जर, राखड़ लोड ट्रक फंसा, भारी वाहनों से गहरे गड्ढे, लोगों ने मरम्मत की मांग की #jansamasya
शक्तिनगर से ऑडी मोड़ तक की फोरलेन सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कोयला और राखड़ से लदे भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे विंध्यनगर पावर प्लांट से जौनपुर मछली शहर जा रहे राखड़ लोड ट्रेलर वासी पेट्रोल पंप के पास स्थित गड्ढे को पार करते समय ट्रक का टायर ब्लास्ट कर गया और बुरी तरह फस गया।