कान्हाचट्टी: एमए पास किसान भुनेश्वर दांगी ने गेंदा फूल की खेती से पेश की मिसाल
*कान्हाचट्टी (चतरा)*। प्रखंड के राजपुर निवासी एमए पास किसान भुनेश्वर दांगी लीज की जमीन पर खेती कर मिसाल पेश कर रहे हैं। नौकरी की तलाश छोड़ खेती को अपनाने वाले भुनेश्वर ने गांव से चार किमी दूर हेसापारम नदी किनारे खाप गांव में 10 एकड़ जमीन 10 वर्षों के लिए लीज पर ली है। वह डेढ़ साल से साग-सब्जी, गन्ना और गेंदा फूल की खेती कर रहे हैं। प्रखंड में पहली बार 20 क