बांसवाड़ा: उबा पाण गांव में सोते समय युवक पर गिरा चलता हुआ पंखा, सिर में आई गंभीर चोट, एमजी अस्पताल किया गया रेफर
दानपुर थाना क्षेत्र के उबा पाण गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में सो रहे एक युवक पर अचानक चलता हुआ सीलिंग पंखा गिर गया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सोमवार शाम 4 बजे परिजनों ने बताया कि प्रभुलाल पुत्र रकिया, निवासी उबापाण का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।