बांधवगढ़: साइबर ठगों से रहें सतर्क: SDOP पी.एस. परस्ते की अपील, अनजान लिंक और कॉल से बचें
उमरिया में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए एसडीओपी पी.एस. परस्ते ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम कार्ड, यूपीआई पिन या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। अगर किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का प्रयास होता है,