पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुंचे मध्य प्रदेश के कम मोहन यादव का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। वाराणसी एयरपोर्ट से वह सीधे बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए जहां पर वह अध्ययन भ्रमण करेंगे। साथ ही साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की साझेदारी से होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे।