उदयपुर जिले के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर लेन ड्राइव सिस्टम की पालना को लेकर गुरुवार शाम 7 बजे तक वाहन चालकों को जागरूक किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हाईवे रोड पर लेन ड्राइव सिस्टम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागदा होटल के पास सीआई सुरेश विश्नोई ने जागरूक किया।