कालकाजी: दिल्ली के पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने लूट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,लूट का कैश बरामद
दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने सोमवार शाम को बताया कि जिले के पुल पहलादपुर थाना क्षेत्र में बीते 30 नवंबर को कैश कलेक्शन एजेंट से चाकू के नोक पर कैस से भरे बैग के लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान शिवा,अरुण और नरेश के रूप में हुई है और उनके पास से लूट का 10 लाख 65हजारा कैश बरामद किया गया है