बहेड़ी: थाना बहेड़ी पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटी के साथ मारपीट करने वाले पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
थाना बहेड़ी पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटी के साथ मारपीट करने वाले पति व ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट की दर्ज।थाना हाफिजगंज क्षेत्र के रहने वाले खूबचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी चंद्रकाली की शादी बहेड़ी क्षेत्र निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी चंद्रकाली का पति संजीव कुमार व ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते थे।