जबलपुर: भीषण अग्निकांड: बेलबाग तिराहे पर कोदुलाल किराना दुकान में मची तबाही, लाखों का सामान खाक
शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार बेलबाग तिराहे पर स्थित प्रसिद्ध मे. कोदुलाल किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का काला गुबार और उठती लपटें दूर से ही तबाही का मंजर बयां कर रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं। मौके प